सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) अमिताभ राय ने वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान उन्हें चित्रगुप्त शिक्षण संस्थान राठ के बच्चों को रहंक और दूरस्थ क्षेत्रों में ले जाती हुई एक वैन मिली। जिसमें 15 बच्चे सवार थे। गोहांड के आगे यह फिटनेस फेल एवं दो लाख से अधिक बकाया की गाड़ी मिली। यह गाड़ी शमी अहमद के नाम है। जिसका चालान किया गया है।