प्रदेश में बेरोजगारों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में अब युवाओं में खासा रोष देखने को भी मिल रहा है। युवाओं ने अपना हक मांगने के लिए सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वीरवार को शिक्षित युवा बेरोजगार संघ में शहर के मालरोड पर प्रदर्शन कर नारेबाजी भी की। प्रदर्शन पुराने उपायुक्त कार्यालय से पुराने बस स्टैंड और वापस पुराने उपायुक्त कार्यालय के समीप खत्म हुआ। इसके बाद युवाओं ने उपायुक्त मनमोहन शर्मा के माध्यम से राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को ज्ञापन सौंपा।