11 जुलाई से लापता गोरखपुर के महराजगंज की सिसवा पीएचसी पर तैनात डॉ आशीष रंजन श्रीवास्तव की लाश राप्ती नदी से बरामद की गई है। राजघाट पुल पर डॉक्टर की बाइक मिलने के बाद पुलिस को आशंका हुई कि डॉक्टर ने राप्ती नदी में कूदकर आत्महत्या की है और जब नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया तो पुष्टी भी हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि पता चल सके कि डॉक्टर श्रीवास्तव ने आत्महत्या की या उनकी हत्या की गई है।