उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस और कार सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ की लाइव तस्वीरें सामने आई हैं। बदमाशों और पुलिस के बीच घंटों चली इस मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहीं बदमाशों के साथियों को पकड़ने के लिए खेतों में घंटो तक कंबिंग की गई लेकिन तीन बदमाश भागने में कामयाब रहे। फिलहाल पुलिस पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर रही है।