यूपी सिडको के अध्यक्ष वाईपी सिंह ने कहा कि छांगुर जैसे लोगों की खोज सरकार कर रही है। ऐसे लोगों को नेस्तनाबूत किया जाएगा। वह बुधवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में लापरवाही, भ्रष्टाचार या फिर घटिया सामग्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अभियंताओं व अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि निर्माण कार्य गुणवत्ताहीन पाए गए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हम केवल निर्माण नहीं कर रहे हैं, हम प्रदेश के भविष्य की नींव रख रहे हैं। यूपी सिडको के कार्य केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं हैं यह आम लोगों का जीवन स्तर सुधारने की दिशा में व्यापक पहल है।