सावन कृपाल रूहानी मिशन की ओर से रविवार को मालवीय नगर स्थित कृपाल आश्रम में 50वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने रक्तदान कर जीवन बचाने का संकल्प लिया। पूर्व में कई बार रक्तदान कर चुके रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। चिकित्सा शिविर का आयोजन कर लोगों के सेहत की जांच की गई। आश्रम में आयोजित लंगर में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान एसीएमओ डॉ. आदित्य वर्मा, मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी, राजू सिंधी आदि मौजूद रहे।