स्वच्छता रैंकिंग में देवीपाटन मंडल में गोंडा नगर पालिका परिषद अव्वल रही। स्वच्छ भारत मिशन के तहत भारत सरकार की ओर से कराए गए स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 का परिणाम नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में बृहस्पतिवार को घोषित किया गया। जिले के 10 निकायों में नगर पालिका परिषद गोंडा ने प्रदेश में 168वें रैंक के साथ देवीपाटन मंडल की नगर पालिकाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस पर शुक्रवार को सभासद फहीम सिद्दीकी ने स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया।