फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गोंडा में चार से पांच हजार रुपये महीने की खुद बिजली पैदा कर रहे उपभोक्ता

Akash Dwivedi Updated Tue, 19 May 2026 03:02 PM IST

वैश्विक संकट के चलते डीजल व पेट्रोल को लेकर अलग माहौल है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद लोगों से ईंधन बचत के लिए जरूरी उपाय करने की अपील कर चुके हैं। ऐसे में सार्वजनिक परिवहन के साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में जहां विद्युत ऊर्जा पर दबाव पड़ रहा है तो वहीं, वैकल्पिक ऊर्जा के रास्ते खुले हुए हैं। घरों पर सोलर पैनल लगाए जा सकते हैं। इसके साथ ही खुद के उपभोग के साथ ही बिजली विभाग को बिजली बेच सकते हैं। देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि जोन के कई उपभोक्ता न सिर्फ बिजली का उत्पादन करके अपनी जरूरतें पूरी कर रहे हैं, बल्कि बिजली विभाग को चार से पांच हजार रुपये हर महीने बिजली बेच रहे हैं। इससे जहां विभाग पर भार कम हो रहा है। वहीं, दूसरों की भी जरूरतें पूरी हो सकती है। इसमें सरकार भी अनुदान दे रही रही है। ऐसे में आवेदन करके प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना का लाभ ले सकते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें