फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में 14 दिन से बाबागंज फीडर पर बिजली आपूर्ति बाधित, जिम्मेदार कर्मियों पर होगी कार्रवाई

गोंडा में भीषण गर्मी व कड़ाके की धूप के चलते आसमान से अंगारे बरस रहे हैं। मगर 14 दिनों बाद सोमवार को भी धानेपुर विद्युत उपकेंद्र के बाबागंज फीडर से सभी गांव व मजरों की आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है। इससे हजारों उपभोक्ता परेशान हैं। आलम यह है कि खंभे की ढुलाई और गड़वाई तक ग्रामीणों को चंदा लगाकर देना पड़ रहा है। पूरेनेवल पहड़वा के दुर्गेश पांडेय ने बताया कि 10 दिनों तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी। भीषण गर्मी के चलते महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग परेशान होने के चलते आपूर्ति बहाल कराने के लिए 50-50 रुपये चंदा जुटाकर किसी तरह से विद्युत उपकेंद्र से विद्युत खंभा उठवाया। विद्युत पोल गड़वा दिया। दो दिनों से ट्रांसफार्मर का तेल नहीं मिल रहा है। आरोप है कि जेई व एसडीओ नहीं सुन रहे हैं। देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ का कहना है कि उपभोक्ता के किसी तरह की वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे विद्युत कर्मियों को चिंहित करके कार्रवाई की जाएगी। संबंधित मामले में अधीक्षण अभियंता से रिपोर्ट तलब की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें