मेडिकल कॉलेज स्थित ब्लड बैंक में रविवार को आयोजित अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, एडीजे दानिश हसनैन एवं सीएमओ डा. संतलाल पटेल ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर अतिथियों ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा महादान है, जो जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन देने का कार्य करता है।