फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल वीडियो में भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ दिख रही महिला आई सामने, बताई उस दिन की पूरी हकीकत

भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 26 May 2025 11:18 AM IST

यूपी के गोंडा में भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह एक महिला के साथ अपत्तिजनक स्थिति में देखे जा रहे हैं। इसके बाद से लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अब मामले में वीडियो में दिख रही महिला सामने आई है। महिला ने छपिया थाने में उसे बदनाम करने के आरोप में अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने कहा कि 12 अप्रैल को वह लखनऊ से वापस आ रही थी। रात को करीब 9:30 बज गए थे। मेरी तबीयत खराब लग रही थी। प्यास लगी थी। मुझे चक्कर सा आ रहा था। इसलिए मैंने जिला अध्यक्ष के पास फोन किया। उनसे कहा कि मेरी तबीयत खराब है। हम यहां स्टेशन पर हैं। हमको थोड़ी देर कहीं रुकने के लिए जगह दे दीजिए या घर भिजवा दीजिए। इस पर जिला अध्यक्ष बोले रुको 10 मिनट में आता हूं। थोड़ी देर बाद जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप आए। उन्होंने मुझे रेलवे स्टेशन से रिसीव किया। इसी समय उनका कोई अर्जेंट कॉल आ गया। इस पर वह हमको कार्यालय लेकर गए। कहा कि तुम थोड़ी देर यहां रुक जाओ। मैं अभी आता हूं। मैं ऊपर चढ़कर जा रही थी, तभी पैर फिसला और मुझे चक्कर आ गया। पीछे जिला अध्यक्ष खड़े थे, उन्होंने तुरंत मुझे थाम लिया। चक्कर आने पर उन्होंने मुझे सहारा दिया। इसके बाद कमरे तक ले जाकर छोड़ा। कहा कि तुम यहां रुक जाओ। मैं थोड़ी देर बाद आता हूं तब किसी से घर भिजवा दूंगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें