गोंडा में नवाबगंज पुलिस ने शनिवार को नकली नोटों की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नकली नोटों के साथ इसमें प्रयुक्त होने वाले कागज समेत जरूरी उपकरण बरामद हुए हैं। आरोपी अयोध्या में यह फैक्टरी चला रहे थे।