फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा पहुंचे नोडल अधिकारी ने ओवरब्रिज के निर्माण कार्य का लिया जायजा

भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 24 May 2025 02:35 PM IST

गोंडा में शनिवार को नोडल अधिकारी व परिवहन निगम के एमडी मासूम अली सरवर पहुंचे। उन्होंने उतरौला रोड पर बने सोनी गुमटी रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। गोंडा-उतरौला-डुमरियागंज मार्ग पर गोरखपुर कैंट-गोंडा रेल सेक्शन के बरुआचक और गोंडा रेलवे स्टेशनों के मध्य चार लेन का ओवरब्रिज बनाया गया है। इसे 31 मई 2025 से यातायात के लिए खोलने की तैयारी है। राज्य सेतु निगम लिमिटेड, सेतु निर्माण इकाई बाराबंकी के अनुसार, वर्तमान में रोड मार्किंग और पेंटिंग का कार्य प्रगति पर है। निरीक्षण के दौरान डीएम नेहा शर्मा, सीडीओ अंकिता जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें