फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: बृजभूषण ने कांग्रेस पर साधा निशाना

मधुवेंद्र सचान Updated Thu, 20 Aug 2026 05:10 PM IST

गोंडा: दिल्ली से लौटने के बाद बृहस्पतिवार को कैसरगंज के पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने नवाबगंज के विश्नोहरपुर स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई की। जनसुनवाई के बाद मीडिया से बातचीत में बृजभूषण शरण सिंह ने वंदे मातरम के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके नेता ऐसे काम करते हैं, जो देश के बहुसंख्यक समाज को बुरा लगे। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से सवाल करते हुए कहा कि यदि 1937 की बात की जा रही है तो उसके बाद 1947 में देश का विभाजन किस आधार पर हुआ, इस पर भी बात होनी चाहिए। कहा कि कांग्रेस का रास्ता स्पष्ट नहीं है और वह ऐसे मुद्दों पर रुख अपनाती है, जिससे बहुसंख्यक समाज को ठेस पहुंचती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें