गाजीपुर के नोनहरा थाना क्षेत्र के महेशपुर कला गांव में बुधवार की देर रात चोर एक मकान को निशाना बनाते हुए घर के पीछे का जंगला निकालकर घुस गए। चोरों ने लाखों रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। नोनहरा थाना क्षेत्र के महेशपुर कला गांव निवासी उषा देवी ने तहरीर देकर बताया कि महेशपुर चट्टी से अलावलपुर जाने वाली मार्ग पर उनका मकान स्थित है। वह रात में मकान के अगले रूम में सोई थीं। वहीं पास के मकान में देवर मनोज मिश्रा भी सोए हुए थे।