Varanasi Gorakhpur Highway Accident: वाराणसी- गोरखपुर हाईवे पर दो स्थानों पर कुल चार गाड़ियां भिड़ गईं। इसमें एक गाड़ी पलट गई तो दो गाड़ियां आपस में एक के बाद एक करके टकरा गईं। हादसे कोहरा और अचानक पशु के आ जाने से हुए। घटना में कुल 17 तीर्थ यात्री घायल हो गए हैं।