फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भीतरगांव में रामगंगा नहर के जर्जर पुल पर जाम के झाम से परेशान रहे लोग

शिखा पांडेय Updated Tue, 20 Aug 2024 06:38 PM IST

भीतरगांव इलाके में साढ़ कस्बे के पास रामगंगा नहर के जर्जर पुल पर रक्षाबंधन के दिन सोमवार और एक दिन बाद मंगलवार को पहले निकलने की होड़ में बाइक चालक जाम से जूझते दिखे। साढ़-रमईपुर मार्ग में रामगंगा नहर पर पड़ने वाले दरगाहीलाल नहर पुल का निर्माण कार्य बंद पड़ा है। सिंचाई और पीडब्ल्यूडी दो विभागों के बीच ठनी नाक की लड़ाई से बड़े वाहनों का आवागमन बंद कर जर्जर पुल में एंगल लगा दिये गये थे। फिर भी बाइकें निकालने की जगह बनी रही। जिससे पुल के ऊपर से रक्षाबंधन के दिन बाइकों का रेला उमड़ पड़ा। बाइक चालक दिनभर जाम का झाम झेलते रहे। आड़े तिरछे बाइकों को हटाने में साढ़ पुलिस भी जूझती रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें