तिलक समारोह में नृतकियों के डांस में हर्ष फायरिंग करने वाले चार युवकों के खिलाफ खागा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली के खासमऊ गांव में शनिवार को तिलक समारोह का आयोजन था। समारोह में नृत्य-संगीत का प्रोग्राम चल रहा था। गांव के पन्नालाल दुबे, साधु दुबे, ननकाई दुबे समारोह में डांसरों के साथ स्टेज पर चढ़कर डांस करने लगे। डांस करते हुए असलहों से हर्ष फायरिंग की। हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया में प्रसारित हुआ। वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस ने पन्नालाल दुबे, साधु दुबे, ननकाई दुबे व एक अन्य के खिलाफ हर्ष फायरिंग की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि शस्त्र को चिह्नित किया जा रहा है। शस्त्र निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी जाएगी।