फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र में शनिवार रात तीन बजे गोधरौली गांव में जनरथ बस डंपर में टकरा गई। हादसा कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर एक कत्था फैक्टरी के सामने हुआ। इस जारेदार टक्कर में बस के परखच्चे उड़ गए और सवारियों में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद डंपर चालक फरार हो गया।