फर्रुखाबाद जिले में फंदे पर लटके मिले दोनों सहेलियों के शवों को पोस्टमार्टम कराने के बाद गांव लाया गया तो आक्रोशित परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने शवों को उठने नहीं दिया। एसडीएम व सीओ कायमगंज के समझाने पर भी परिजन नहीं माने। दो घंटे बाद पहुंचे डीएम व एसपी ने परिजनों को हर स्तर पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया। उसके बाद परिजनों ने शवों का अंतिम संस्कार किया।