गंगा में आई बाढ़ से बदायूं मार्ग पर जगह-जगह पानी का तेज बहाव लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है। राजेपुर चौराहा, चित्रकूट डिप और जमापुर डिप पर पानी भरने के बावजूद ग्रामीण जान जोखिम में डालकर निकल रहे हैं। बुधवार को जमापुर डिप पर हिमांशु (12) साइकिल लेकर गुजर रहा था। अचानक पैर फिसलने से वह पानी के तेज बहाव में बहने लगा। इसी बीच अंबरपुर गांव के मोहित ने साहस दिखाते हुए पानी में कूदकर उसे बचाया।