{"_id":"68c166fca00a06a5b206d359","slug":"video-teachers-protested-against-tet-compulsory-in-greater-noida-2025-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा में टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा में टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने जताया विरोध
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टेट अनिवार्यता के संबंध में दिए गए आदेश के विरोध में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अनुराग सारस्वत को ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि हम सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का सम्मान करते हैं,लेकिन देश के लाखों शिक्षकों को सेवा में बने रहने और पदोन्नति प्राप्त होने के लिए टेट उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा। उन शिक्षकों को भी पदोन्नति हेतु टेट अनिवार्य किया गया है जो आरटीई एक्ट 2009 के पूर्व में नियुक्त हुए हैं उन्हें टेट की अनिवार्यता से मुक्त रखा जाए। राष्ट्रीय काउंसलर प्रांतीय ऑडिटर जिला मंत्री नरेश कौशिक ने कहा कि सेवा नियमावली के अनुसार जिन शिक्षकों को नियुक्ति के यथा समय योग्यतानुसार नियुक्ति की गई थी। उन्हें टीईटी से मुक्त रखा जाए एवं नियुक्ति के यथा समय उपयोगिता अनुसार पदोन्नति की जाए। इस मौके पर विनोद नागर, संजीव शर्मा,घनानंद शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा,नीरज चौबे महिला,राजीव कुमार,गंगा राम शर्मा, मुकेश वत्स, सतपाल भाटी,धर्म राज शर्मा आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।