फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में बवाल और हाइवे जाम करने के मामले में गगन यादव समेत 120 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

श्याम जी. Updated Fri, 27 Jun 2025 08:56 PM IST

इटावा जिले के बकेवर थाना पुलिस ने इंडियन रिफार्मरस ऑर्गनाइजेशन के संस्थापक गगन यादव समेत 20 नामजद व करीब सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इससे पहले दांदरपुर गांव के बाहर बवाल करने वाले 19 युवकों को गिरफ्तार किया था। गुरुवार दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे बड़ी संख्या में युवक बकेवर थाने पहुंचे थे। यहां युवकों ने पुलिस को इंडियन रिफार्मरस ऑर्गनाइजेशन के संस्थापक गगन यादव के आह्वान पर पहुंचने की बात कहते हुए प्रदर्शन किया था। उन्होंने गगन यादव को आगरा में रोके जाने पर नाराजगी भी जाहिर की थी। प्रदर्शन करने के बाद युवकों ने कानपुर-आगरा नेशनल हाइवे भी जाम कर दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने 15 मिनट बाद जाम खुलवाकर युवकों से लौटने के लिए कहा था, लेकिन युवक जाने को तैयार नहीं थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें