Hindi News
›
Video
›
Bihar
›
Bihar Weather News: Yellow alert for rain and thunderstorm in 15 districts of Bihar, know how hot it was where
{"_id":"685e617a359398f92103e3d0","slug":"bihar-weather-news-yellow-alert-for-rain-and-thunderstorm-in-15-districts-of-bihar-know-how-hot-it-was-where-2025-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bihar Weather News: बिहार के 15 जिलों में बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट, जानिए, कहां कितनी गर्मी पड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Weather News: बिहार के 15 जिलों में बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट, जानिए, कहां कितनी गर्मी पड़ी
बिहार के कई जिलों में आज यानी शुक्रवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बिहार के 15 जिलों में बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया है। वही 23 जिलों में अति भारी बारिश वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलने के आसार हैं। खराब मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपलगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, पटना में भारी बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, मधेपुरा, खगड़िया, सहरसा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज में बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने खराब मौसम में लोगों से सावधान रहने की अपील की है। कहा है कि इस मौसम को देखते हुए लोगों से अनुरोध है कि वह सतर्क और सावधान रहे यदि आप खुले में हो तो अति शीघ्र किसी पक्के मकान में शरण लें। ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा गर्मी गोपालगंज में पड़ी यहां का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं बक्सर में 35.02 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 34 डिग्री, पूर्णिया में 35.6 डिग्री भागलपुर में 33.9 डिग्री गया में 32.8 डिग्री पटना में 35 डिग्री, दरभंगा में 35.5 डिग्री अररिया में 34 डिग्री किशनगंज में 33.6 डिग्री बेगूसराय में 35 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। वही सबसे कम गर्मी समस्तीपुर के पूसा इलाके में पड़ी। यहां का अधिकतम तापमान 26.02 डिग्री रिकार्ड किया गया। बिहार मे अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम, ये जानने के लिए देखिए पूरा वीडियो..
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।