एटा के अलीगंज में बुधवार को गांव खिरिया पावरान और नगला मोच में उप जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार मोरल और तहसीलदार नीरज कुमार वार्ष्णेय द्वारा कैंप लगाकर लोगों को फार्मर आईडी को लेकर जागरूक किया गया। साथ ही 200 कंबल जरूरतमंदों को वितरित किए। उप जिलाधिकारी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री आईडी को अनिवार्य कर दिया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, कृषि ऋण एवं अन्य योजनाओं का लाभ लेने वाले किसानों को अब अनिवार्य रूप से फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनवानी होगी। खेती से जुड़ी जमीन की निगरानी पूरी तरह से डिजिटलयुक्त होगी।