फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दवा लेने आई महिला हुई जहरखुरानी का शिकार, जेवरात ले गए शातिर

एटा के जलेसर में बुधवार को सरकारी अस्पताल में दवा लेने आई एक महिला दिनदहाड़े जहरखुरानी का शिकार हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहब्बतपुरा निवासी 42 वर्षीय कमलेश देवी पत्नी होतीलाल बुधवार को नगर नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में दवा लेने आईं थीं। दोपहर करीब 12 बजे पीड़िता जब सीएचसी के पास चिंताहरण मंदिर पहुंची तभी उसे किसी ने नशीला पदार्थ सूंघा कर बेहोश कर दिया। उसके कानों और गले के सोने के आभूषण लेकर भाग गए। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार राघव ने बताया कि अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें