फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किलोमीटर की लंबाई में बिल्सड़ रोड क्षतिग्रस्त...राहगीर परेशान, वाहनों को पहुंच रहा नुकसान

अरुन पाराशर Updated Mon, 23 Jun 2025 11:39 PM IST

एटा के अलीगंज कस्बे से बिल्सड़ जाने वाली सड़क दो किमी की लंबाई में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। बारिश होने पर गड्ढों की गहराई बढ़ने से चार पहिया वाहन भी फंस रहे हैं। एक सप्ताह बाद स्कूल खुलने पर छात्र-छात्राओं को बड़ी समस्या से जूझना पड़ेगा। कस्बे से बिल्सड़ गांव का मार्ग कायमगंज रोड को जोड़ता है। कस्बे से बिल्सड़ की दूरी 10 किलोमीटर है। इस रोड से बिल्सड़ के साथ ही हत्सारी, इमादपुर, नगला जैत, ढीपा आदि गांव जुड़े हुए हैं। कस्बे से शुरू होने वाली सड़क पर दो किमी की लंबाई में गहरे गड्ढे हैं। कई साल से खराब सड़क अब पूरी उखड़ चुकी है। बारिश होने पर गड्ढे भी गहरे हो गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें