{"_id":"6859456581f37e436b0db4ed","slug":"video-ukd-said-that-non-conduct-of-panchayat-elections-is-the-failure-of-the-government-2025-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: यूकेडी ने कहा- पंचायत चुनाव न होना सरकार की नाकामी, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: यूकेडी ने कहा- पंचायत चुनाव न होना सरकार की नाकामी, किया प्रदर्शन
पंचायत चुनाव पर रोक लगने से यूकेडी में सरकार के खिलाफ आक्रोश है। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि आरक्षण का निर्धारण सही तरीके से न कर सरकार ने पंचायत चुनाव टालने की चालाकी की है। पंचायत चुनाव न होना सिर्फ सरकार की नाकामी है इसका नतीजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ा है। यूकेडी के शीर्ष नेता काशी सिंह ऐरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। ऐरी ने कहा कि सरकार ने बड़ी चालाकी से प्रदेश में पंचायत चुनाव को रोका है। आरक्षण का निर्धारण गलत तरीके से कर चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई। इसके खिलाफ लोग न्यायालय गए तो चुनाव पर रोक लगा दी गई। यह साफ है कि सरकार खुद चुनाव नहीं कराना चाहती। तभी न्यायालय में सरकार ने अपना पक्ष मजबूती से नहीं रखा। वहीं सरकार ने ऐसे अधिवक्ताओं को तैनात किया है जिन्हें ज्ञान नहीं है। यदि इन अधिवक्ताओं को ज्ञान होता तो वे सरकार को आरक्षण निर्धारण की कमियां बताते। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार की इस नाकामी का नतीजा जनता को भुगतना पड़ा है। चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों ने अधिसूचना जारी होते ही प्रचार सामग्री में धन खर्च किया है। अब चुनाव पर रोक लगने से दावेदारों को नुकसान झेलना पड़ा है। सरकार अपनी जनविरोधी नीतियों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए चाल चल रही है जो सफल नहीं होगी। कहा जनता सरकार को इसी पंचायत चुनाव में सबक सिखाएगी यह तय है। प्रदर्शन करने वालों में रविंद्र पाल, जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा, राम सिंह, चंद्रप्रकाश कोहली, मदन मोहन पोखरिया, गिरीश जोशी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।