फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत व्यवस्था गड़बड़ाने पर फूटा आक्रोश...व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी, हंगामा

अरुन पाराशर Updated Mon, 23 Jun 2025 11:39 PM IST

एटा के जलेसर में नगर की चरमराई विद्युत व्यवस्था को लेकर व्यापारियों में उबाल है। दो वर्ष पहले कोल्ड फीडर को अलग किए जाने के प्रस्ताव पर अमल न होने से गुस्साए व्यापारियों ने सोमवार को बैठक के दौरान हंगामा किया। पांच दिन में विद्युत व्यवस्था में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। पालिकाध्यक्ष गौरी वर्मा के कैंप कार्यालय पर सोमवार को बिजली व्यवस्था पर व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें विद्युत निगम के एसडीओ अजीत उपाध्याय, जेई संदीप सिंह भी मौजूद रहे। व्यापार मंडल के चेयरमैन आदित्य मित्तल ने कहा कि एक माह से नगर की बिजली व्यवस्था खराब है जिससे नगर के सभी लोग परेशान हैं। पानी तक की दिक्कत हो रही है। जेई संदीप सिंह फोन नहीं उठाते हैं। कोल्ड फीडर को अलग किए जाने का प्रस्ताव दो साल पहले स्वीकृत हुआ था। इसके बावजूद एक ही फीडर से आपूर्ति दी जा रही है। ओवरलोड की समस्या रहने पर आए दिन लाइन में फॉल्ट हो रहे हैं। टीटू उपाध्याय, अखिलेश उपाध्याय, कुलदीप गौतम, अंशुल यादव, सत्ते यादव आदि व्यापारियों ने कहा कि चार दिन से बिजली आपूर्ति बाधित है। लोग पानी को तरस गए हैं। पालिकाध्यक्ष पति एवं व्यापारी नेता संजीव वर्मा ने बिजली अधिकारियों से कहा कि पांच दिनों में व्यवस्था नहीं सुधरी तो आंदोलन होगा। रूपम गुप्ता, विवेक जैन, कपिल वार्ष्णेय, नवीन गुप्ता, भारत सोमानी आदि व्यापारी मौजूद रहे। एसडीओ ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि आपूर्ति शुरू होने पर एक साथ सभी उपकरण चलाने पर लोड बढ़ जाता है और फॉल्ट की समस्या होती है। पहले पानी की व्यवस्था कर एक-एक कर उपकरण चलाएं। आपूर्ति बंद होने पर स्विच बंद कर दें, ताकि आपूर्ति शुरू होने पर लाइन पर एक साथ लोड न पड़े। दो दिन में शिकायत को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें