उत्तर प्रदेश के एटा में सोमवार की शाम दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि, दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आगरे के लिए रेफर किया गया है। हादसा जलेसर कोतवाली क्षेत्र के इसौली जलेसर रोड स्थित गांव मोहनपुर के पास हुआ। मृतक की पहचान नीरू निवासी इसौली के रूप में हुई है।