फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सर्वदलीय बैठक में क्षेत्र के विकास और समस्याओं पर चर्चा

अरुन पाराशर Updated Wed, 21 Jan 2026 08:32 PM IST

एटा के अलीगंज में एसडीएम जगमोहन गुप्ता ने बुधवार को तहसील सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें एसडीएम ने क्षेत्र के विकास और समस्याओं पर चर्चा की। राजनीतिक दलों के लोगों ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं और राजस्व से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की। बैठक में कानून व्यवस्था, राजस्व से जुड़े प्रकरण, किसानों की समस्याएं, लाभार्थी को सरकारी योजना का लाभ दिलाने और विकास कार्यों पर चर्चा की गई। एसडीएम ने कहा उनका उद्देश्य सभी राजनीतिक दलों से समन्वय स्थापित करना है। संवाद करने से अनेक समस्याओं का निस्तारण होता है। बैठक में कांग्रेस के अरविंद सोनी एडवोकेट, बसपा के मदनलाल, सपा के सुभाष शाक्य, भाजपा के लोकपाल सिंह शाक्य सहित अन्य राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें