फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पूरे दिन जाम से जूझता रहा शहर, लग्न ने बढ़ा दी भीड़

रोहित सिंह Updated Mon, 02 Dec 2024 01:51 PM IST

जिला मुख्यालय सोमवार को पूरे दिन जाम से जूझता रहा। रुद्रपुर मोड़ से लेकर गोरखपुर ओवरब्रिज तक एवं मालवीय रोड में कसया ओवरब्रिज तक कई बार जाम की स्थिति बनी। इससे लोगों को गंतव्य तक जाने में परेशानी हुई। गोरखपुर व कसया जाने वाले ओवरब्रिज पर घंटों तक दोपहिया व चार पहिया वाहन वाले फंसे रहे। जाम में एम्बुलेंस और स्कूली बस भी फंसी रही। इससे बच्चे भी समय से अपने घर नहीं पहुंच पाए। टीएसआई गुलाब सिंह ने बताया कि लग्न के चलते शहर में भीड़भाड़ ज्यादा रही सोमवार का दिन होने के चलते भी जिला मुख्यालय आने वालों की संख्या अधिक रही। जहां-जहां जाम की सूचना मिली उसे दूर कराया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें