टुकड़ों में बंटे हमारे देश को एकसूत्र में पिरोने का काम किया सरदार पटेल ने, उक्त बातें प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने शुक्रवार को शहर में निकाले गए एकता पदयात्रा के पश्चात रामचंद्र विद्यार्थी पार्क में हुई जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं । सरदार पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा शहर के महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज से एकता पदयात्रा निकाली गई जो कोतवाली रोड होकर जिलाधिकारी आवास, कचहरी चौराहा, राघवनगर, हनुमान मंदिर होते हुए क्वापरेटिव चौराहा, नगरपालिका, सुभाष चौक होते हुए रामचंद्र विद्यार्थी पार्क पहुंची जहां जनसभा कर यात्रा का समापन किया गया ।