जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बृहस्पतिवार सुबह क्षेत्र के चार परिषदीय विद्यालयों और एक आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक और दो शिक्षा मित्र अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित चारों शिक्षकों को नोटिस जारी कारण बताने को कहा है। निरीक्षण के दौरान डीएम ने छात्रों से संवाद कर शिक्षा व्यवस्था की हकीकत जानने का प्रयास किया। वही शिक्षकों से स्कूल में छात्रों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया।