आजाद सेना पार्टी ने मंगलवार को संभल घटना की जांच कराए जाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन सौंपा। नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश के संम्भल जनपद में 24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान स्थानीय प्रशासन के गलत प्रबंधन के कारण यहां पर घोर अराजकता एवं दंगा हुआ। इस दंगे में चार नवयुवकों की जान चली गई। एवं कई आम नागरिक और पुलिस कर्मी घायल हुए।