मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को चित्रकूट पहुंचे। वह तय समय से पहले ही यहां पहुंच गए। सीएम योगी चित्रकूट में कर्वी के सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात की। इसके बाद कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक की। यहां से मुख्यमंत्री रामघाट में गंगा आरती करने पहुंचे। उन्होंने मतगजेंद्रनाथ स्वामी की पूजा की। सीएम की सुरक्षा के मद्देनजर भारी तादाद में पुलिस बल तैनात किया गया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि चित्रकूट को ऐतिहासिक पौराणिक और धार्मिक नगरी के रूप में विकसित करने का कार्य प्रगति पर है। पौराणिक स्थान लालपुर और राजापुर को विकसित किया जा रहा है। कई भौतिक सुविधाएं भी बढ़ाई जा रही हैं। जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय को राज्य का दर्जा दिलाया गया है। अब यहां कुछ नए पाठ्यक्रम शामिल कर सामान्य बच्चे भी पढ़ सकेंगे।