फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली जिला अस्पताल की ओपीडी में बढ़ी मरीजों की संख्या, रोजाना पहुंच रहे 500 से ज्यादा मौसमी बीमार

नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 30 Jun 2025 08:06 PM IST

जिले में मौसम परिवर्तन का असर सबसे ज्यादा लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ा है। आलम यह है कि जिला अस्पताल में रोजाना ओपीडी में 1200 के करीब मरीज आ रहे हैं। इसमें 500 से ज्यादा मरीज मौसमी बीमारियों से पीड़ित आ रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा उल्टी दस्त,गैस्ट्रो, डायरिया, वायरल फीवर के बीमारी से पीड़ित हैं। इन सभी बीमारियों से बचने के लिए सावधानी बरतना बहुत जरूरी है नहीं तो मौसमी बीमारियों के शिकार होने में देर नहीं लगेगी। पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय ओपीडी में इलाज कराने के लिए मौसम परिवर्तन के बाद मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। जहां पहले ओपीडी 1000 थी अब वह बढ़कर 1200 के पार चली गई है। बारिश के बाद मौसम परिवर्तन होने के कारण लोग बीमार होकर जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। यही नहीं 500 से ज्यादा बारिश में भींगने के कारण लोग बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। इसमें ज्यादातर मरीज पेट दर्द,बुखार, गैस्ट्रो, डायरिया व अन्य बीमारियों के शामिल है। यही नहीं ओपीडी में इलाज कराने के लिए पर्ची लेना भी मरीजों के लिए मुश्किल हो गया है,लेकिन अगर पर्ची मिल भी जा रही है तो इलाज कराने के लिए घंटों चिकित्सकों के कक्ष के बाहर मरीजों को अपनी बारी आने का इंतजार करना पड़ रहा है। चिकित्सकों की मानें तो बारिश के मौसम में मरीजों को खासकर भींगने से बचना चाहिए। वही खानपान पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए,क्योंकि खाने-पीने की वस्तु दूषित होने के कारण लोगों की बीमारी का कारण बन रही है। फीजिशियन डा.आरके वर्मा ने बताया कि बारिश के मौसम के बाद मरीजों की संख्या बढ़ी रही है। ऐसे में सावधानी बरत कहीं मौसमी बीमारियों से बचा जा सकता है। किसी भी प्रकार की दिक्कत किसी को हो तो तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचकर इलाज कराए,ताकि समय से पहले इलाज हो जाए और वह बीमारी से मुक्त हो जाए।ऐसे में बाजारों में कटे और खुले खाद्य पदार्थ का लोगों को नहीं करना चाहिए। बारिश के मौसम में खासकर पानी उबालकर पीना चाहिए, ताकि बारिश के मौसम की बीमारियों से बच सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें