बहुजन समाज पार्टी जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान के नेतृत्व में सोमवार को बसपा कार्यकर्ताओं ने मृतक भगत के पीड़ित परिवार से मुख्यालय पोस्टमार्टम हाउस पर मुलाकात की। इस दौरान मृतक के परिजनों पर किए गए लाठीचार्ज किए जाने पर नाराजगी जताई और कहा कि अगर पीड़ित परिवार पर कोई भूत प्रेरणा किया गया तो इसे बहुजन समाज पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। वही सदर सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा और मुगलसराय कोतवाल गगन सिंह से तत्कालीन दिलाने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने कहा कि मारपीट में गंभीर चोटे आई थी, लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से उसकी कोई मदद नहीं की गई। प्रशासन की ओर से न दोषियों को पकड़ा गया और ना पीड़ित की मदद की गई जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अगर थोड़ी सी ही मदद कर दी होती तो आज उसकी जान नहीं जाती। इससे साफ जाहिर होता है कि शासन और प्रशासन दोनों दलित पिछड़ों अल्पसंख्यकों पर अत्याचार कर रही। सत्येंद्र मौर्य ने कहा कि पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद के साथ-साथ दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए,ताकि पीड़ित पक्ष को न्याय मिल सके। डॉ विनोद कुमार ने कहा कि शासन और प्रशासन पीड़ित पक्ष का मदद करने के बजाय उनके ऊपर ही लाठी चार्ज किया गया। इसकी जितनी भी निंदा की जाएं कम है।