अस्मिता नाट्य संस्थान के बैनरतले नगर के जीटी रोड स्थित एक निजी अस्पताल के सभागार में आयोजित सभा मे काशी के कवि सिद्धनाथ शर्मा सिद्ध साहित्यिक श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम संयोजक और कवि इंद्रजीत शर्मा निर्भिक ने भींगी पलकें, लुप्त हो चुकी अब उनकी आवाज गीत के माध्यम से सिद्धनाथ शर्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत कवि सिद्धनाथ शर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुई।