फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकिया थाना ने जीता पड़री प्रीमियर टेनिस बॉल क्रिकेट सर्कल लीग का खिताब, VIDEO

चकिया क्षेत्र के सिकंदरपुर बाड़े पर में खेली जा रही पड़री प्रीमियर टेनिस बॉल क्रिकेट सर्कल लीग रात्रिकालीन मुकाबले में चकिया थाने की टीम ने सफाई कर्मचारियों को पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। चकिया थाना कि टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्माण लिया। पहले खेलते हुए निर्धारित 10 ओवर में सभी विकेट खोकर 72 रन बनाए। टीम की ओर से अभिषेक 29 रन ,राहुल यादव 12 रन, आदर्श 8 जबकि सुमित ने 4 रन बनाए। सफाई कर्मचारी चकिया टीम के गेंदबाज दिनेश ने 4 विकेट झटके। वहीं अजय ने 2 जबकि अजय और नीरज ने 1-1 विकेट लिए। 73 रनों का लक्ष्य लेकर खेलने उतरी सफाई कर्मचारी टीम मात्र 08 ओवर में 51 बनाकर आउट हो गई। टीम की तरफ से अनीश ने 12, नीरज ने 10 जबकि दिलीप ने 8 रन बनाए। थाना टीम चकिया के तरफ से गेंदबाजी में गगनदीप ने 4 विकेट लिए। राहुल यादव ने 3 जबकि नवीन ने 2 विकेट चटकाए। थाना टीम के अभिषेक मैन ऑफ द मैच रहे। अंपायिरंग दानिश और बाबू ने किया। मैच का संचालन हरिहर प्रसाद ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें