चंदौली नगर के यूरोपियन कॉलोनी स्थित डीआरएम ऑफिस बिल्डिंग में शुक्रवार की सुबह आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग से सेवानिवृत्त कर्मियों के कार्यालय में रखे फर्नीचर, महत्वपूर्ण फाइल आदि जल गए। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई।