फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम और एएसपी ने पेट्रोल पंपों का किया निरीक्षण, अफवाहों से बचने की अपील; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Sat, 28 Mar 2026 09:36 PM IST

चंदौली जिले में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों के बीच प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। शुक्रवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार और एएसपी अनंत चंद्रशेखर ने पीडीडीयू नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में पेट्रोल पंपों पर पहुंच कर निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने तेल की उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था और सुरक्षा मानकों की जांच की। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने पेट्रोल पंप संचालकों से मौजूदा स्टॉक और रोजाना हो रही आपूर्ति की जानकारी ली। अधिकारियों ने स्टॉक रजिस्टरों का मिलान किया और तेल की माप व गुणवत्ता की भी जांच कराई। उपभोक्ताओं को सही मात्रा में तेल देने के निर्देश दिए। एडीएम ने पंप संचालकों को निर्देश दिए कि आपूर्ति शृंखला किसी भी स्थिति में बाधित नहीं होनी चाहिए। साथ ही उपभोक्ताओं को सही मात्रा और गुणवत्ता का ईंधन उपलब्ध कराने तथा पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने को कहा। एडीएम राजेश कुमार ने कहा कि जिले में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है। उन्होंने साफ किया कि कमी को लेकर फैल रही खबरें निराधार हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में जरूरत से ज्यादा ईंधन न खरीदें। एसपी ने कहा कि पुलिस-प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। एडीएम ने चेतावनी दी कि यदि कोई पेट्रोल पंप संचालक जमाखोरी या कालाबाजारी करते पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें