Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Narayanpur ITBP and Police Traverse 5 km of Arduous Terrain to Transport Pregnant Woman to Hospital
{"_id":"69c79a23997febe51105c58b","slug":"abujhmad-narayanpur-itbp-bastar-news-c-1-1-noi1498-4099709-2026-03-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"मानवता की मिसाल: ITBP जवानों ने 5 KM जंगल-पहाड़ पार कर गर्भवती महिला को पहुंचाया अस्पताल, बचाई दो जिंदगियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानवता की मिसाल: ITBP जवानों ने 5 KM जंगल-पहाड़ पार कर गर्भवती महिला को पहुंचाया अस्पताल, बचाई दो जिंदगियां
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के सुदूर और दुर्गम क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र अंतर्गत बोटेर गांव में एक गर्भवती महिला को समय पर इलाज उपलब्ध कराने के लिए आईटीबीपी और नारायणपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से सराहनीय अभियान चलाया।
जानकारी के अनुसार, बोटेर गांव में रहने वाली गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। गांव की भौगोलिक स्थिति बेहद कठिन होने के कारण वहां तक वाहन पहुंच पाना संभव नहीं था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आईटीबीपी के जवानों और स्थानीय पुलिस टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
जवानों ने महिला को स्ट्रेचर पर लिटाकर करीब 5 किलोमीटर तक घने जंगलों, ऊबड़-खाबड़ रास्तों और पहाड़ी इलाकों को पार करते हुए सुरक्षित बाहर निकाला। कठिन परिस्थितियों के बावजूद जवानों ने धैर्य और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए महिला को समय पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओरछा पहुंचाया।
स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की देखरेख में महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। राहत की बात यह रही कि जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।इस मानवीय पहल की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने आईटीबीपी और पुलिस जवानों के इस प्रयास को जीवनदाता बताते हुए आभार व्यक्त किया है। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सुरक्षा बल केवल सुरक्षा ही नहीं, बल्कि जरूरत के समय आम लोगों के लिए मददगार भी बनते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।