फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में 120 किशोरियां लाभान्वित, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Wed, 08 Apr 2026 07:21 PM IST

चहनिया के खड़ेहरा स्थित अमर ज्योति संस्था द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चहनियां में बुधवार को महिला एवं किशोरी स्वास्थ्य, पोषण, एनीमिया व कैंसर के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 120 किशोरियां लाभान्वित हुईं। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. रितेश कुमार, डा. अमृता सिंह, डा. कविता एवं संस्था के निदेशक प्रेम चंद द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान डा. अमृता सिंह ने किशोरियों के समग्र स्वास्थ्य, संतुलित पोषण तथा एनीमिया के कारण, लक्षण और रोकथाम के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आयरन युक्त आहार जैसे हरी सब्जियां, दालें और फलों के नियमित सेवन पर विशेष जोर दिया। डा. कविता ने मासिक धर्म एवं उससे जुड़ी स्वच्छता के महत्व को सरल भाषा में समझाते हुए कहा कि सही स्वच्छता अपनाने से कई प्रकार के संक्रमण से बचा जा सकता है। वहीं डा. रितेश कुमार ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देते हुए किशोरियों और महिलाओं से उनका लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान किशोरियों को स्वास्थ्य केंद्र के विभिन्न विभागों का भ्रमण भी कराया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी को निःशुल्क जांच, दवाइयां एवं सेनेटरी पैड वितरित किए गए।इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर सुजीत कुमार, सुपरवाइजर आकाश मौर्य, महिला सुपरवाइजर काजल, कविता सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें