फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर के नरौरा बैराज पर गंगा खतरे के निशान से ऊपर

शाहरुख खान Updated Sat, 09 Aug 2025 03:06 PM IST

बुलंदशहर के नरौरा में गंगा बैराज पर गंगा नदी का जल स्तर लगातार बढ़ते हुए खतरे के निशान को पार कर गया है। जिससे गंगा किनारे के खेतों में बाढ़ का पानी भर गया है। इससे किसान चिंतित हैं। सिंचाई विभाग ने बैराज और तटबंधों पर अलर्ट जारी किया है। सिंचाई विभाग के जल लेखा सहायक देवेश कुमार ने बताया कि जलस्तर लगातार वृद्धि के साथ शुक्रवार को सुबह छह बजे नरौरा बैराज से नदी की डाउन स्ट्रीम में 281676 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। जो कि समुद्र तल 179.14 मीटर है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें