बुलंदशहर में सिकंदराबाद पुलिस की बाइक सवार शातिर लूटेरों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से सिकन्दराबाद निवासी शिवम घायल होगया। सिकंदराबाद निवासी शिवम का साथी रोहित भी घेराबंदी के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। दो दिन पहले दिन दहाड़े एक दुकानदार के गले की चेन लूट ले गए थे, लूटी हुई चेन, दो तमंचे, दो ज़िन्दा व दो खोखा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक पुलिस ने बरामद की है। चेकिंग के दौरान सिकंदराबाद के जेवर अड्डा पर हुई पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़।