पिछले कई दिन से चल रही लू और भीषण गर्मी के बीच रविवार सुबह बादल गरजे और जहां-तहां बूंदाबांदी हुई। इस दौरान चली तेज हवा से मौसम सुहाना हो गया। सुबह करीब नौ बजे के बाद फिर निकली तेज धूप ने पूरे दिन लोगों के पसीने छुड़ाने का काम किया। मौसम वैज्ञानिकों की ओर से लगातार आंधी-बारिश का अनुमान जताया जा रहा है।