बदायूं में मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत शनिवार को प्रमोद इंटर कॉलेज सहसवान की कक्षा 11 की छात्रा सृष्टि यादव को एक दिवसीय सांकेतिक जिलाधिकारी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई। छात्रा ने सहसवान तहसील दिवस में डीएम अवनीश राय व एसएसपी डॉ बृजेश कुमार सिंह के साथ लोगों की समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण कराया। जिलाधिकारी बनी छात्रा सृष्टि यादव ने डीएम, एसपी व मौके पर उपस्थित अधिकारियों के साथ कई शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया। शेष मामलों की निष्पक्ष जांच कर विधिक एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, एसडीएम सहसवान, क्षेत्राधिकारी सहसवान, प्रभारी निरीक्षक जरीफनगर और मुजरिया सहित कई विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल महिला सशक्तिकरण के संदेश से सराबोर रहा।