ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन जारी है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर सोमवार को बरेली मंडल के चारों जिलों में शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन कर अपनी मांगों को उठाया। बरेली में प्राथमिक स्कूलों की छुट्टी के बाद जिलेभर के शिक्षक शहर स्थित सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में एकत्र हुए। यहां शिक्षकों ने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। बदायूं में शिक्षकों ने दोपहर तीन बजे पैदल मार्च निकाला। शिक्षकों की उपस्थिति पंजिका के डिजिटलाइजेशन किए जाने का विरोध किया। शाहजहांपुर और पीलीभीत में भी शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने बीएसए को ज्ञापन देकर अपनी मांगों को उठाया।