बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के गांव बरखेड़ा में शनि मंदिर के पास बदायूं-बरेली हाईवे के किनारे खाई में एक युवक का शव बरामद हुआ। शनिवार सुबह पानी में राहगीरों ने शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया। पुलिस के साथ मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और छानबीन की गई। मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी।